BDA के द्वारा निर्धारित समय में विषय – विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक विषय की सम्भावित कठिनाइयों को समझ कर पूछे जाने वाले प्रश्नों
का हल करके बेहद सामान्य प्रकृति के अभ्यर्थियों की आवश्यकता को दृष्टि में रखते हुए बड़ी रोचकता के साथ परीक्षा में सफलता
के लिए अभ्यास व मार्ग दर्शन दिया जाता है।
परीक्षा में सफलता के लिए यह आवश्यक नहीं है कि आप कितने समय तक और लगातार कितने घंटे तक अध्ययन कर सकते है
बल्कि इसके लिए सर्वाधिक आवश्यक यह है कि इसके लिए स्वच्छ मन-मस्तिश्क के साथ उचित मनोवृति का विकास करना।
अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी लक्ष्य-निर्धारित व अनुशासित ढंग से करनी चाहिए। इन सब के लिए उपर्युक्त तथ्यों के अनुसार
ही BDA अभ्यार्थियों के लिए दृढ संकल्प हो कर भावनात्मक सह-सम्बन्धो के द्वारा अभ्यर्थियों में इस प्रकार की मनोवृति पैदा करती है
कि उनके अन्दर जोश व उत्साह पैदा हो, जिससे वे सफलता के पथ पर आसानी से अग्रसर हो सकेंगे। अभ्यर्थी स्वयं को
आत्म विश्वास से परिपूर्ण पाएगा और परीक्षा में सफलता सम्बंधी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेगा।
संस्थान की विशेषताए :-
भारतीय आर्मी, वायुसेना, नौसेना तथा पैरा-मिल्ट्री फोर्स हेतु अपने आप में परिपूर्ण उर्जावान,
कर्त्तव्य – परायण परमवीर संयमित जीवन वाला राष्ट्र के प्रति निष्ठा से ओत-प्रोत
योद्धा तैयार करना है।
हमारा उद्देश्य भामा डिफेन्स एकेडमी में आने वाले प्रत्येक छात्र-छात्राओं को
देश सेवा के लिए मानसिक एवं शारीरिक तौर पर तेैयार करना व उनके जीवन तथा करियर से जुड़ी
सभी जानकारी उपलब्ध करवाना एवं उसे सशक्त भारतीय सेना का योद्धा बनाना है।
डाॅ. जी.आर. चौधरी
(सेना एवं पुलिस सेवा)
एम.एस.सी., एम.एड., पी.एच.डी.
विगत 15 वर्षो में भारतीय सेना की विभिन्न भर्तीयों हेतु कोचिंग व शारीरिक प्रशिक्षण
द्वारा 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं के चयन करवाने का अनुभव।
प्रिय विद्यार्थियों,
अभिभावकों तथा प्रदेश वासियो———!
शास्त्रों में विद्यार्थियों के पांच लक्षण बताए गये हैं वको ध्यानम्, काक चेष्टा, स्वान निद्रा, अल्पभाषी एवम् गृह त्यागी। इन्ही लक्षणों को दृष्टि में रखते हुए भामा डिफेन्स एकेडमी ने अनुशासन, स्वास्थ्य, स्वाध्याय पर बल देने के उद्देश्य निश्चित किये हैं। एक अनुशासन, स्वास्थ्य, स्वाध्यायी युवा में पांचों लक्षण स्वतः ही आ जाते है। अनुशासन से कार्य में समयबद्धता आ जाती है, जो समय प्रबन्धन के लिए परम आवश्यक है। समय-प्रबन्धन सफल जीवन का आधार है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास है। स्वस्थ मस्तिष्क ध्यान को एकाग्र करने के लिए परम आवश्यक है। इस प्रकार ये तीनों लक्ष्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं जो युवाओं में पांचों लक्षण विकसित करते है। परिणाम स्वरूप BDA से अध्ययन व शारीरिक व्यायाम कर तथा नियमों का पूर्णतया पालन करके अपने आप को संयमित जीवन में रखते हुए विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल करते हैं तथा राष्ट्रहित में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं। BDA भारतीय आर्मी, नौसेना, वायुसेना तथा पैरा – मिलट्रीफोर्स हेतु अपने आप में परिपूर्ण ऊर्जावान, संयमित जीवन वाला राष्ट्र के प्रति निष्ठा भावना से ओत-प्रोत योद्धाओं को तरासने में सक्षम व कटिबद्ध संस्थान है। इस संस्थान के युवा सेना के हर क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखते हैं। अपने नाम के साथ संस्था का नाम जुड़ जाने से अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं। संस्था की यह छवि ही हमारी उपलब्धि है जिसे मैं और निखारने का आह्वान करता हॅू।
‘‘मंजिले उनकों मिलती है,
जिनके सपनों में जान होती है।
सिर्फ पंखों से कुछ नहीं होता दोस्तो,
हौसलों से उड़ान होती है।।’’
A Soldier Real Hero of the Nation…
We Makes’ Hero’s…
भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर 617 से अधिक सलैक्शन देकर
संस्थान के नाम को शिखर पर पहुंचाया चयनित छात्र अपने नाम के साथ संस्थान
का नाम जुड जाने से अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते है।